
आज बगीचा के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बालिकाओं को सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत पात्र 52 छात्राओं को मुख्यातिथि गायत्री नागेश जनपद अध्यक्ष, मुकेश शर्मा जिला महामंत्री भाजपा एवं साथी अतिथियों के हाथों सायकल वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि गायत्री नागेश जनपद अध्यक्ष, मुकेश शर्मा भाजपा जिला महामंत्री,पार्षद राजकिशोर जायसवाल,पार्षद एलआर चौहान,पार्षद अनिमा चौहान,स्कूल पालक शिक्षा समिति के अध्यक्ष पवन सिंह,साहू समाज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता,जीतू गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, प्राचार्य जगदीश यादव, शिक्षक गण एवं स्कूल के छात्र छत्राए उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि आज “सरस्वती साइकिल योजना” के अंतर्गत बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर यह देखना अत्यंत हर्ष का विषय रहा कि हमारी भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2004-05 में प्रारंभ की गई इस योजना ने आज लाखों बेटियों के जीवन में परिवर्तन लाया है। यह योजना केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि बालिकाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं शिक्षित बनाने का सशक्त माध्यम बनी है। विद्यालय तक पहुँचने की सुगमता ने इनके सपनों को नई उड़ान दी है — यही “बेटी पढ़े, देश बढ़े” का सच्चा अर्थ है।
