रोबिट गुप्ता – दक्ष न्यूज़ की खबर का फिर एक बार बड़ा असर हुआ है। बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले को दक्ष न्यूज़ द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बिच पारा शासकीय प्राथमिक शाला को गोदाम और मजदूरों का ठिकाना बनाए जाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है।
DEO द्वारा नोटिस में कक्षा-कक्ष में सीमेंट रखने, मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था और बच्चों की खतरे में डालने जैसी गंभीर लापरवाहियों पर स्पष्ट जवाब मांगा गया है। तीन दिवस के भीतर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधितों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
