
बगीचा sdm कोर्ट में पेशी आए दो पक्षों में अचानक झड़प हो गया। जिसके बाद न्यायालय में भीड़ एकत्रित हो गई। मामला गांव के अमराई जमीन में घर बनाने को लेकर जिसमें एक पक्ष ने sdm कोर्ट में आपत्ति जताई है। दोनों पक्ष को सुनने आज sdm न्यायालय में बुलाया गया था।
बगीचा अनुविभाग के सराई पानी (रगरा) गांव में अमर लाल और लुवर साय लंबे समय से काबिज जमीन पर घर का निर्माण कर रहे है जिसको लेकर परमानंद यादव और गांव के कुछ और लोग विरोध कर रहे हैं। परमानंद यादव पक्ष के दर्जनों लोग आज sdm कोर्ट आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे थे। उसी दौरान बाइक से न्यायालय में घुस रहे पीड़ित अमर लाल और लुवर साय जो शारीरिक रूप से विकलांग है उन्होने आरोप लगाया है कि परमानंद यादव ने हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे जिसमे अमर लाल के नाक में चोट के कारण लहूलुहान हो गया।

हालांकि इस मामले में परमानंद यादव का कहना है कि पहले मारपीट पीड़ित पक्ष अमर लाल और लुवर साय ने किया था।
फिलहाल दोनो पक्ष शिकायत दर्ज कराने बगीचा थाने पहुंचे है।
