रोबिट गुप्ता – जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में मितगई विजयनगर मार्ग पर सेंदूर नदी पुल के नजदीक कुछ ग्रामीणों ने भालूओं को सड़क पार करते हुए देखा है. अचानक तीन-चार भालूओं को सड़क पार करते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा तो चौंक गए वहीं मौके पर मौजूद कुछ अन्य ग्रामीणों ने भालूओं को सड़क पार करते हुए वीडियो बना लिया अब भालूओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में तीन भालू सड़क पार करते दिखाई दे रहा है. जिसमें दो शावक भी शामिल है।
