नीरज सिंह – सूरजपुर जिले में एक युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. मामला जिले कब जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली गांव का बताया जा रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को लाठी डंडे से पिट रहे हैं. युवक को घसीटकर पीटा जा रहा है युवक बेहोश हो गया है फिर भी उसकी पिटाई की जा रही है. इस दौरान बेहोश युवक को एक महिला बचाने की कोशिश कर रही है.लेकिन वहां मौजूद लोग किसी का सुनने को तैयार नही थे.बताया जा रहा है कि पिटाई के कारण युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है.घायल युवक को अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कुछ लोग युवक को भीड़ से बचाने की भी कोशिश कर रहे है.जो उसके पहचान के होंगे. जो लोग बचा रहे है उनके द्वारा बार बार गुहार लगा कर छोड़ने की बात कह रहे है.लेकिन बदमाशों ने एक भी नही सुनी और गाली गलौच करते हुए पीटते रहे.पिटाई से युवक खून से लथपथ होकर बेहोश पड़ा रहा.
उक्त मामले में वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई हैं.
