छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का रामानुजगंज में लग्जरी कार में अवैध इमरती लकड़ी की तस्करी की जा रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि छतवां की ओर से लग्जरी इनोवा कार में लकड़ी तस्करी की जा रही है. सूचना पर रामानुजगंज ने इनोवा कार का पीछा करना शुरू किया तो तस्कर अपनी कार का स्पीड और तेज कर दिया. जिससे इमारती लकड़ी से भरी इनोवा कार वाहन चोरपहरी बैरियर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने लकड़ी सहित दुर्घटना ग्रस्त लग्जरी इनोवा कार को जप्त कर. वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
