ब्रेकिंग न्यूज – गुरु शिष्य के रिश्ते को शिक्षक ने किया शर्मशार,छात्राओं के साथ किया अश्लील हरकत,परिजनों ने शिकायत दर्ज करा कार्यवाही की मांग की,

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है.छात्राओं का कहना है कि टीचर ने हमे उठाया और गाल पर चॉक लगाई. शिकायत करने पर धमकाते हुए बात खत्म करने भी कहा. इसके बाद छात्राओं ने इसकी शिकायत हॉस्टल के वार्डन और प्रधानपाठक ने मीटिंग ली लेकिन अधिकारियों को सूचित नही किया गया.जब मंगलवार को छात्राओ के परिजन स्कूल पहुंचे तब मामला का उजागर हुआ.

बलरामपुर जिले का एक माध्यमिक शाला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर 6 बच्चियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बच्चियों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक मोहम्मद शाहिद ने कथित तौर पर क्लास रूम में बच्चियों को बंद करके छेड़छाड़ की। बच्चियों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी और सनावल पुलिस मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

-->