पंडरापाठ के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर रोहित व्यास से सचिव के खिलाफ शिकायत देकर रोजगार की मांग किए थे इस खबर को दक्ष न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था. दक्ष न्यूज में ख़बर प्रकाशित होने के बाद जनपद सीईओ औऱ नरेगा के अधिकारी ने ग्राम पंचायत पहुंचकर सभी ग्रामीणों का बैठक कर उनकी मांग पर रुके हुए कार्य को प्रारंभ करने का आदेश दिया है ताकि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध जो सके.
आज ग्राम पंचायत पण्डरापाठ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद सिंह एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी तरुण सिंह जनपद पंचायत बगीचा के द्वारा आज दिनांक 18.12.2024 को श्रमिक मजदूरो के पलायन कि खबर में मजदूरो के साथ बैठकर वस्तुस्थिति से अवगत सचिव कमलनारायण यादव के द्वारा रोके गए 20 लाख के निर्माण कार्य को तत्काल चालू करने हेतु सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया। जिसमें खुलकर सचिव कमलनारायण यादव कि नाकामी पायी गईं जिसके कारण श्रमिकों को रोजगार के लिए जिले के मुखिया का शरण लेना पड़ा था।
