मनोज तिवारी – छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के एक बयान के बाद राजनीति का पारा गर्म हो गया है, आप को बता दें कि यह बयान करीब एक हफ्ते पहले सिंह देव ने तब दिया था जब जारिता लेतफलांग सरगुजा संभाग के दौरे पर थी इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह देव ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का फैसला तब आया था जब देश में उन्माद की स्थिति थी ऐसे में तात्कालिक समय में सौहार्दपूर्ण माहौल पैदा करने के लिए यह फैसला दिया गया जिस पर ना तो कोई प्रमाण मौजूद रहे थे और नहीं कोई तथ्य यह अपवाद फैसला था जिसे तात्कालिक समय में देश में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लाया गया मगर अब भाजपा इसका दुरुपयोग कर रही है और कई गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं इस बयान को अब भाजपा हिंदू विरोधी बताकर न सिर्फ इसके खिलाफ लामबंद हो रही है बल्कि सरगुजा जिले में भी भाजपा नेताओं के साथ सर्व हिंदू समाज ने ज्ञापन सौंप कर सिंह देव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ऐसे में कहा यह जा सकता है कि सिंह देव के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान से अब सियासी पारा हाई हो गया है और देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस पर किस तरह की राजनीति होती है इस पूरे मामले पर पूर्व डिप्टी सी एम टी एस सिंह देव ने मीडिया के सामने अपना प्रतिक्रिया दी है।
