- जशपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए सालिग साय और शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सालिग साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। हमारे सम्मानित नेता स्व.दिलीप सिंह जूदेव का जशपुर जिला में शुरू से ही लोग शांति प्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन से यंहा की जनता ने विकास की जीत का संदेश दिया है। इस काम को सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मुझे दुलदुला की लोगों ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं जनता के विश्वास पर खरा साबित होने के लिए पूरी उर्जा के साथ काम करुंगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन को लेकर यंहा विरोधी राजनीतिक दल कांग्रेस के नेता भी पहले से ही दूर हट गये थे।
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कृष्ण कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने सबसे पहले दोनों निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों को बधाई दी।
