ब्रेकिंग जशपुर: NH-43 के लोरो घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर

जशपुर जिले में नेशनल हाईवे 43 के लोरो घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में लदा धान सड़क पर बिखर गया और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

-->