ब्रेकिंग् न्यूज – बीजेपी के दिनेश शर्मा निर्विरोध बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष,बीस साल से था कांग्रेस का कब्ज़ा, आतिशबाजी, रैली कर मनाया जश्न।

जशपुर – दो दशक से कांग्रेस के कब्जे वाली बगीचा नगर पंचायत में आज उपाध्यक्ष का चुनाव में भी कब्जा कर लिया।
कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्षदों का संख्या बल को लेकर उपाध्यक्ष पद पर अपनी सुनिश्चित जीत का दावा कर रहे थे लेकिन चुनाव की स्थिति से पहले ही सभी पार्षद भाजपा के खेमे में जा पहुंचे थे। अंतिम समय पर उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने से यंहा भारतीय जनता पार्टी के दिनेश शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

बीस वर्षों से लगातार कांग्रेस के कब्जे वाली बगीचा नगर पंचायत में अब भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
उपाध्यक्ष पद का चुनाव में भाजपा समर्थक के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शहर में आतिशबाज़ी और रैली निकाल कर जश्न मनाया गया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष अग्रवाल, हरिनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश यादव, महामंत्री पवन सिंह,पंकज जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, सभी पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजद रहे।

-->