ब्रेकिंग् न्यूज – सवारियों को बैठाने की बात पर दो निजी बस परिचालकों में सिर फुटव्वल विवाद,वीडियो हो रहा सोशल मीडिया में जमकर वायरल।

ऐंकर/ छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में निजी बसों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा का खामियाजा बस यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यंहा बगीचा,जशपुर पत्थलगांव और अम्बिकापुर मार्ग पर निजी बस के कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद हो रहा है।

आज दो निजी बसों के परिचालकों के बीच सवारियों को बैठाने की मामूली बात पर मुख्य सड़क पर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों बस के परिचालकों ने लाठी डंडे से पिटाई कर एक दूसरे को लहुलुहान भी कर दिया।
बस परिचालकों की मारपीट के विवाद का विडियो सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस विवाद के बाद दोनों पक्ष में आपसी समझौता हो जाने के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला बगीचा से जशपुर स्टेट हाइवे का बताया जा रहा है।
बस यात्रियों का कहना है कि परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण ऐसी बसें परेशानी का सबब बन गई हैं।

-->