ब्रेकिंग जशपुर – आखिर धान खरीदी केंद्र से किसान अपना धान वापस क्यों लेने लगें, किसान क्यों आक्रोश है, पत्थलगांव विधायक गोमती साय व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने धान खरीदी पर क्या कहा…

जशपुर – छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार व्दारा किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 किवंटल धान खरीदी का वायदा के बावजूद जशपुर जिले में औसत फसल के अनुसार धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। यंहा धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से 21 क्विंटल धान के बजाय 14 किवंटल धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। यही वजह है कि जशपुर जिले में अभी तक कहीं भी किसानों से धान खरीदी शुरू नहीं हो पाई है.किसानों का कहना है कि हमारे पड़ोसी जिले सरगुजा और रायगढ़ में 21 क्विंटल के अनुसार टोकन काटे जा रहे हैं उसके विपरीत जशपुर जिले में अधिकतम 14 किवंटल धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं।इसी विवाद को लेकर किसान अपना धान खरीदी केंद्र से उठा कर वापस लौट जा रहे हैं।

पत्थलगांव में 8 सेवा सहकारी समितियां हैं। जिसमें 14 धान खरीदी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है । इन केंद्रों में बारदानों की कमी शुरुवाती स्तर पर नहीं है । इसके बाद भी धान खरीदी शून्य है।आज तमता धान खरीदी केंद्र में अंचल के किसान और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में
पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत करने से पहले ही किसानों का ग़ुस्सा फुट पड़ा। यंहा पर किसानों से कहा गया कि उनसे औसत फसल के अनुसार 14 किवंटल धान की ही खरीदी हो सकती है।इस बात से किसान अपना धान बिक्री करने के बजाय धान लेकर वापस घर लौट आए।
इससे पहले समर्थन मूल्य पर 14 किवंटल औसत धान खरीदी को लेकर किसानों जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इन किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले में किसानों से भेदभाव करना उचित नहीं है।
दरअसल, अपेक्स बैंक के अधिकारियों ने जशपुर जिले में 21 किवंटल के बजाय 14 किवंटल की धान खरीदी के लिखित निर्देश दिए गए हैं।

यहां के किसान रोशन प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत की जाऐगी।
इधर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का ही वायदा किया है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार इस वायदे को हर हालत में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज ही मेरे संज्ञान में बात आई है। इस मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को अवगत कराया जाएगा।और किसानों से 21 किवंटल के अनुसार धान खरीदी की जाएगी। फिलहाल किसानों ने धान खरीदी में संसय को लेकर इस ओर तत्काल ध्यान देने की बात कही जा रही है।

-->