जेएसपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान : न हारा हूं, न थका हूं…कंपनी में शानदार 35 वर्ष का निर्विवाद कार्यकाल सौम्य, ऊर्जावान व चेहरे पर मुस्कुराहट ही है पहचान कंपनी के साथ शहर के हर वर्ग में हैं लोकप्रिय

रायगढ़ – बेहद सौम्य, ऊर्जावान, आकर्षक व्यक्तित्व व चेहरे पर मुस्कुराहट.. शहर में यही पहचान है संजीव चौहान की। आज से 35 वर्ष पूर्व जब रायगढ़ में जेएसपीएल की स्थापना हो रही थी, तब से आज तक, करीब 35 साल हो गए, वही ऊर्जा, कर्मठता के साथ कंपनी के विकास में अपनी भागीदारी निभाते चले आ रहे हैं। विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी उनके चेहरे की मुस्कुराहट नहीं जाती है। वर्तमान में वे जेएसपी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी में उनके कार्यकाल के शानदार 35 वर्ष पूरे होने पर शहर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर व जेएसपी में स्थापना के समय से ही जुड़े कमल शर्मा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व व कर्मठता पर प्रकाश डाला।
कमल शर्मा बताते हैं कि सबसे पहले उनसे मुलाकात जेएसपी के स्थापना के दौरान ही हुई, जब वे बाबूजी ओपी जिंदल के साथ रायगढ़ पहुंचे थे। तब से उनसे ऐसे संबंध बने कि आज भी कायम है। बाबूजी के साथ हर कदम पर साथ रहे श्री चौहान अब जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल के साथ ही उसी शिद्दत के साथ अपनी जिम्मेदारी व कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री चौहान का व्यक्तित्व ही ऐसा है कि एक बार जो उनसे मिल लेता है, उनके चुंबकीय व आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं पाता। जितनी कर्मठता व ऊर्जा से वे कंपनी के कार्यों में जुटे रहते हैं, उतना ही लगाव उन्हें रायगढ़ व यहां के लोगों से है। यही कारण है कि शहरवासियों का भी उन्हें बेइंतहा प्यार मिलता रहा है। इतना ही नहीं, वे शहर के कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से वे शहर के विकास में भी अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। आज जब वे कंपनी में अपने कार्यकाल के 35 साल पूरे कर चुके हैं, तब एकाएक उनके साथ बिताया गया हर पल एक चलचित्र की भांति मानस पटल पर आ गया। मैं उन्हें दिल की गहराई से बधाई एवं शुभकामना देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

-->