ब्रेकिंग जशपुर – जशपुर पुलिस का कबाड़ कारोबारी पर बड़ी कार्यवाही,छापेमार कार्यवाही में लाखों रुपए केश सहित बर्तन जप्त,पढ़िए sp सिंह ने क्या कहा..

धनीराम यादव – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चोरी के बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने जशपुर पुलिस विभाग ने कबाड़ का कारोबार करने वालों के गोदामों में छापा मार कार्रवाई की है
जिले के पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी थाना क्षेत्र में कई कबाड़ी कारोबारियों के गोदामो में एक साथ छापेमार कार्यवाही कर लाखो रुपये नगदी सहित भारी मात्रा में बर्तन जप्त किए है.

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह  ने बताया कि जिले में एक साथ टीम बनाकर विभिन्न कबाड़ियों के गोदामों में पुलिस विभाग ने बड़ी कारवाई की है। जिसमें की पत्थलगांव में तीन कबाड़ी के यहां छापेमारी की है जिसमें पिंटू, सुंदर और विक्की कबाड़ी के पास से दो पिकअप और एक स्वराज माजदा में कबाड़ी का सामान मिले हैं और साथ ही कुनकुरी में एक कबाड़ी के पास भी एक पिकअप में सामान मिला है और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पूनम साहू की काबाड़ी की गोदाम में बड़ी संख्या में महंगे काँसे की बर्तन मिले हैं और प्रेसर कुकर समेत अन्य समाग्री बरामद की गई है । साथ ही इन काबड़ी के गोदाम से 21 लाख रुपये जब्त किए गए है । इन पैसा के बारे में कोई भी वैध दस्तावेज नही मिला है । आरोपी कबाड़ से संबंधित कोई बैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसे जब्त कर उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना देकर सुपुर्द किया जाएगा है ।

-->