जशपुर में मयंक शर्मा बने जिलाध्यक्ष, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने हाल ही में अपने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची में जशपुर जिले से मयंक शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद मयंक शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं और इस दायित्व का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
मयंक शर्मा ने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
पार्टी द्वारा जारी इस सूची को संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न जिलों में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

-->