बिग ब्रेकिंग न्यूज – मंत्री रामविचार नेताम का हुआ सड़क हादसा, हादसे में उनका कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में ईलाज जारी, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्रीराम से जल्द स्वास्थ्य लाभ का कामना किया कामना।

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसा का शिकार हो गए. इस घटना में उनके हाथ और सिर पर गम्भीर चोट आई है. मंत्री राम विचार नेताम की हालत गंभीर है जबकि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार
छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आज एक्सीडेंट हो गया। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर में चोट आने की खबर है. मंत्री को रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे को लेकर लिखा की मैं प्रभु श्री राम से हमारे कृषि मंत्री रामविचार नेताम का जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

-->