अजय सूर्यवंशी जशपुर – छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में वन तस्करी को रोकने के लिए दो विभाग ने कमर कस ली है।जिसका असर आज कुनकुरी रेंज में देखने को मिला है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से सागौन की बड़ी तस्करी पकड़ी गई है।
दरअसल,टीआई सुनील सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि केरसई गांव का निवासी पंकज यादव 35 वर्ष कुंजारा के सागौन जंगल में दो जिंदा पेड़ काट दिया है और उसे टुकड़ों में काटकर ट्रैक्टर में ले जानेवाला है।यह सूचना शनिवार ढाई बजे मिली।तत्काल रात्रि गश्ती टीम के साथ सुनील सिंह जंगल के अंदर घुसे और ट्रैक्टर में लोड कर रहे तस्कर हेमंत यादव को धर दबोचा।वहीं पेड़ काटने वाले मजदूर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
यहां यह बताना जरूरी है कि कुंजारा के जंगल से बेशकीमती सागौन की लकड़ी बड़े तस्करों के निशाने पर रहती है।पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने हर प्रकार के अवैध कार्यों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देशों का असर है कि पुलिस ने सभी क्षेत्रों में अपना मुखबिर फैला दिया है।वहीं डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय के निर्देश पर कुनकुरी रेंजर सुरेंद्र होता लगातार वन अपराधों को रोकने के लिए गश्ती दल के।साथ सक्रिय हैं।
