ब्रेकिंग जशपुर – देर रात खड़ी ट्रक को बोलेरो वाहन ने मारी टक्कर,हादसे में तीन लोग हुए गम्भीर रूप से घायल,पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी….

कटनी गुमला नेशनल हाइवे 43 पर कल देर रात तेज रफ्तार बोलेरो सवार ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए, हादसे में बोलेरो वाहन में सवार तीन लोग बुरी तरह से फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा बाहर निकाला गया। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र NH43 के भाटामुड़ा गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 भाटागांव की है जहां तेज रफ़्तार वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो वाहन में सवार तीन लोग बुरी तरह से फंस गए जिसे पुलिस द्वारा देर रात बाहर निकाला गया। तीनों घायल युवकों को अस्पताल में रेफर किया गया है जिनका उपचार पत्थलगांव में चल रहा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि वाहन में सवार लोग शराब के नशे में धुत्त थे।

-->