छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजपुरी जलप्रपात में पर्यटकों का लगातार अनदेखी लगातार बड़ा खतरा बनती जा रही है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कुछ पर्यटक और स्कूली बच्चे वाटरफॉल को कूदकर पार करते दिख रहे है। खतरनाक चट्टानों के बीच इस तरह का जोखिम किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही हैं।
सोशल मीडिया में अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कुछ स्कूली बच्चे वाटरफॉल के तेज बहाव में फिसलन भरी चट्टानों के बीच पर चढ़कर सेल्फी लेते नजर आ रहे है। औऱ कुछ लोग पानी का बहाव पार करते समय वीडियो में लड़खड़ाते नजर आ रहा है। जो गम्भीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
हालांकि स्थानीय प्रशासन ने डेंजर जोन का बोर्ड और रेलिंग लगाया ताकि कोई बड़ा हादसा घटित न हो, क्योंकि पिछले 5 साल में दो दर्जन से अधिक लोगो की जान इस वाटरफॉल में डूबने से हो चुकी है। बावजूद उसके पर्यटक खतरनाक चट्टान में सेल्फी लेने से बाज नही आ रहे है।
स्थानीय लोगो ने राजपुरी वॉटर फॉल में लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस जवान तैनात करने का मांग किया है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से हादसे को रोका जा सकता है।
