जशपुर जिले के बगीचा नगर में बस स्टैंड और मार्केट में अवैध ऑटो पार्किंग से स्थानीय लोगो के लिए गम्भीर समस्या बन गया है। ऑटो चालको का मनमाना रवैय्या ने बस स्टैंड, सब्जी मार्केट सहित अन्य जरूरत की समान खरीदने आने वालों के लिए समस्या खड़ी कर रखा है। ऑटो चालकों की मनमानी ने यातायात सुचारू रूप से पालन कराने में पुलिस के पसीने छुड़ा रहा है।
दरअसल बगीचा बस स्टैंड में ऑटो चालकों के मनमाना रवैय्या ने यहां आने वाले लोगो की समस्या बढ़ा दी है। इसकी सूचना कई बार बगीचा पुलिस को दी गई है बावजूद उसके ऑटो चालक मनमाना तरीके से ऑटो को भीड़भाड़ वाली सकरी जगह पर खड़ा कर सवारी बैठाते रहते है और जब तक ऑटो में सवारी पैक नही हो जाता यहां से हटाने का प्रयास भी नही करते है। ऑटो सड़क से हटाने को लेकर कई बार यहां विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। जबकि यहाँ बस स्टैंड परिसर में ही ऑटो स्टैंड अलग से बनाया गया है लेकिन उस जगह पर एक भी ऑटो दिखाई नही देता।
आम लोगो को राहत देने में बगीचा पुलिस के लिए ऑटो चालकों को व्यवस्थित कर ऑटो स्टैंड में ऑटो खड़ी करवाना सफेद हाथी साबित हो रहा है। क्योंकि यातायात नियमोँ को ठेंगा बता ऑटो चालक पुलिस के सामने ही लपरवाही पूर्वक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाते है जिससे कभी भी कोई गम्भीर हादसा घटित होने का खतरा बना हुआ है।
