बगीचा – गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व बगीचा में सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन…

बगीचा – गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व जशपुर जिले के बगीचा स्वामी आत्मानंद स्कूल में सद्भावना और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष दौड़ का आयोजन किया गया। बगीचा में आयोजित इस ’सद्भावना दौड में नगर पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, तहसीलदार, बीइओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ की शुरुआत सुबह 7:30 बजे आत्मानंद स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर बस स्टैंड में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,तहसीलदार मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल, बीइओ सुदर्शन पटेल, RES SDO मनोज कुजूर, बीआरसी कृष्ण कुमार राठौर, मंडल संयोजक संतोष गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़ में भाग लेकर इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

महामंत्री मुकेश शर्मा इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए देश की आजादी व संविधान के महत्व को रेखांकित किया और आपसी प्रेम और सहयोग से जिले को और भी विकसित बनाने की अपील की।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने सभी प्रतिभागियों को देश की अखंडता, सुरक्षा, शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही नशे के विरुद्ध जन भागीदारी के साथ लड़ने की अपील करते हुए इसके दुष्परिणाम के बारे में जन- जागरूकता पर बल देने की अपील की।

उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा कहा कि हमारा देश विभिन्न सांस्कृतिक विविधताओं से पूर्ण है। हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है। इसकी समृद्ध एवं विविध संस्कृति पर हमें गर्व है। हम सदा इसके सुयोग्य जनप्रतिनिधि बनने का प्रयत्न करते रहेंगे। हमें अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सदा सम्मान और प्रत्येक के साथ विनीत रहेंगे। हम अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठा रहने की प्रतिज्ञा करते हैं।

इस प्रकार जशपुर वासियों ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम में सद्भावना दौड़ लगाकर जिले में सद्भाव और एकता का संदेश देने में सफल रहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

-->