
बगीचा – DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा में आज वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य,संगीत,देशभक्ति औऱ पंच तत्व पृथ्वी,आकाश,जल, वायु और अग्नि के थीम पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा रहे। अतिथि के रूप में पार्षद राजकिशोर जायसवाल, पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, शुभाष अग्रवाल, हरिनारायण शर्मा, संतोष गुप्ता, वरुण जैन, भगवान गुप्ता, बीइओ सुदर्शन पटेल, बगीचा कॉलेज के प्राचार्य नेताम जी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा में अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि आज का यह कार्यक्रम हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। हमारे बच्चे DAV जैसी शिक्षण संस्थान में पढ़ कर पढ़ाई के साथ साथ अपनी पारंपरिक संस्कृति, संस्कार के साथ बगीचा का राष्ट्रीय स्तर पर खेल खुद में पहचान बना कर बगीचा के साथ साथ अपने प्रदेश का भी नाम रौशन कर रहे है। आज के इस कार्यक्रम का खास बात यह है कि हम सभी का जीवन पंच तत्व से मिलकर बना है और इसी थीम पर आज का पूरा कार्यक्रम रखा गया है जो हमे अपने प्राकृति के प्रति नजदीक से अहसास दिलाती है। अंतिम में उन्होंने कहा कि आज के इस डिजिटल युग मे मोबाइल ने हमारे बच्चों को बुरी तरह जकड़ लिया है जो हम अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है हमे इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे हमारे बच्चे मोबाइल का उतना ही उपयोग करे जितना कि उनके शिक्षा औऱ डिजिटल युग के लिए आवश्यक है।
पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि DAV स्कूल वास्तव में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां के प्रिंसिपल और शिक्षको के मेहनत से देश मे अपनी पहचान पहले नम्बर पर स्थापित करेगी।

