जशपुर – छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने प्री-वेडिंग फोटोशूट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। साहू समाज ने प्रदेश में समाज के लोगों के लिए प्री-वेडिंग शूट पर बैन लगा दिया है। यह फैसला समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है. इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए, जिसमें फैसला लिए जाने के बाद ऐलान किया गया कि अब प्री-वेडिंग शूट पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.साहू समाज का कहना है कि प्रिवेडिंग शूटिंग हमारा पारंपरिक संस्कृति के खिलाफ हैं, आज के इस फैसले से फिजूलखर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी जिससे समाज मे इसका एक अच्छा संदेश जायेगा।
जशपुर साहू समाज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय समाज पर पश्चिमी संस्कृति हावी होती जा रही है. जिसका असर अब देश के सभी समाज मे अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आज दिखावे में लोग प्री-वेडिंग शूट करा रहे हैं जो एक सामाजिक कुरीति का रूप ले चुका है. इससे हमारी पारंपरिक संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है. साहू समाज ने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए एक साहसी और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जिससे आने वाली हमारी पीढ़ी के लिए यह फैसला समाज को नई दिशा देने का काम करेगी।
