रोबिट गुप्ता रामानुजगंज – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर… एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल…घायल युवक का गम्भीर हालात में अस्पताल में उपचार जारी है..घटना वाड्रफनगर रोड के पलटन घाट के पास की है।
जानकारी के मुताबिक हादसा शाम करीब 6 बजे का है… ग्राम लावा निवासी शिव प्रसाद अपने साथी राम केवल के साथ बाइक से घर लौट रहा था… तभी पलटन घाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे… हादसे में राम केवल का दाहिना हाथ कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई… जबकि शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है घटनास्थल पर पहुंचे वन अमला बसंत रमन एवं निखिल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही घायल को एम्बुलेंस से 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस से 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया… जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया…
