जशपुर – विश्व पर्यावरण दिवस पर साहू समाज का बड़ा संकल्प, 7 जून को वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू के आह्वान पर आज जशपुर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहू के नेतृत्व में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को प्रदेश के सभी जिलों में साहू समाज द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार द्वारा “हर घर एक पेड़” लगाने का संकल्प भी लिया गया।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की जनसंख्या लगभग करीब 30 लाख से अधिक है। ऐसे में यदि समाज का प्रत्येक परिवार वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाता है, तो 7 जून को एक दिन में लाखों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

समाज के नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम बनेगा। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच साहू समाज का यह सामूहिक प्रयास प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम साबित होगा।

बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उनकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला महामंत्री मोहन साहू, जिला संगठन सचिव नन्दा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष, प्रभुनाथ गुप्ता, सुनील गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, संजीव साहू, राजेन्द्र कृष्ण गुप्ता, उमेश गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष, परमानन्द गुप्ता, रवि साहू, अजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, मदन साहू व अन्य साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे

-->