अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 41 जिलों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
AICC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत की गई है। इस अभियान में प्रत्येक जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अपनी रिपोर्ट उच्च नेतृत्व को सौंपी। इन रिपोर्टों के आधार पर वन-टू-वन चर्चा के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया गया। जशपुर से पूर्व विधायक उत्तम दान मिंज (यूडी मिंज) को मिली जिम्मेदारी।


