ब्रेकिंग जशपुर – बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल…

बगीचा – जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिव पैंकरा को गंभीर हालात में बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के गड़ककीया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मारकर फरार हो गया। घायल बाईक सवार युवक की पहचान शिव पैंकरा के रूप में हुई है जो कुरडेग गांव का निवासी बताया जा रहा है। घायल युवक सड़क दुघर्टना के बाद कड़ाके की ठंड में रोड़ किनारे दर्द से कराहते हुए पड़ा था जिसे झिंक्की उपसरपंच विकास गुप्ता ने देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच एम्बुलेंस से बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है।

-->