जशपुर – सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बस स्टैंड बगीचा में चलाया गया सफाई अभियान, बीजेपी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित।

छत्तीसगढ़ की जशपुर जिले के बगीचा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बस स्टैंड बाजार डांड में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान विशेष रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया गया।भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को अपना 46 वा स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया। यह अभियान 6 अप्रैल से निरंतर चल रहा है. जिसका आज समापन हुआ। जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचें। इस अभियान के दौरान,ग्रामीण और शहर में मंडल के और पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर विभिन्न मोहल्लों में स्थित मंदिरों, शासकीय स्कूलों में सफाई अभियान, गौ शाला सफाई, स्वास्थ्य शिविर,दवा वितरण की सेवा प्रदान किए और विभिन्न जनहित कार्यों के लिए श्रमदान भी करें.

आज बगीचा मंडल में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया जायेगा. इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर दीप दान किया जायेगा।

आज प्रातः काल में बस स्टैंड बगीचा, बाजार डांड, मंदिर एवं चौके चौराहे को साफ सफाई किए. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, बगीचा मंडल के महामंत्री पवन सिंह,पार्षद सजन जैन,पार्षद राजकिशोर जायसवाल,महेंद्र सिंह,पंकज जैन,युवा नेता ऋत्विक जैन व पार्टी के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

-->