दक्ष न्यूज के खबर का फिर एक बार बड़ा असर हुआ है.ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह को लोन देने वाली स्पंदना माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर द्वारा महिलाओं के क़िस्त की रकम को गबन करने का मामला सामने आया था. महिलाओं की समस्या को दक्ष न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था. जिसके बाद समूह की महिलाओं ने ब्रांच मैनेजर को पकड़कर बगीचा पुलिस के हवाले कर दिया था.यह बात अलग है कि पुलिस ने पूछताछ के बाद मैनेजर को छोड़ दिया. उसके बाद लगातार महिलाएं न्याय की गुहार लगाते रहे अंततः थक हार कर सीएम हाउस में महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद स्पंदना बैंक के अधिकारी ने ब्रांच मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया हैं.स्पंदना बैंक के अधिकारी के शिकायत पर बगीचा थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक कलेक्शन एजेंट को पुलिस थाने लाकर पुछताछ कर रही है.वही मुख्य सरगना ब्रांच मैनेजर जिसे महिलाओं ने पुलिस के हवाले किया था. वह अभी भी फरार बताया जा रहा है.
