
बगीचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बगीचा नगर पंचायत में सेवा, उत्साह और जनभागीदारी का अनूठा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए नगर पंचायत बगीचा के सभी वार्डों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं मुख्य रूप से बस स्टैंड बगीचा एवं अटल परिसर में 5100 से अधिक दीप जलाकर भव्य आयोजन किया गया।
दीपों से जगमगाए बस स्टैंड और अटल परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। बगीचा नगर में 5100 से अधिक दीपों का प्रज्ज्वलन इसी जनभावना और उत्साह का प्रतीक है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से सेवा कार्यों से जुड़ने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान “सेवा, समर्पण और विकास” की भावना के साथ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बस स्टैंड और अटल परिसर में 5100 से अधिक दीपों की रोशनी से बगीचा नगर देर शाम तक जगमगाता रहा। कार्यक्रम ने नगर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता शंकर गुप्ता, हरिनारायण शर्मा,मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पार्षद राजकिशोर जायसवाल, भगवानु यादव, पार्षद एलआर चौहान, पार्षद अमीमा, सुरेंद्र गुप्ता, हरिशकर पैंकरा, पंकज जैन,भारत गुप्ता, उमा शंकर ठाकुर, दुर्गा शर्मा,सलीम अंसारी, उस्मान कुरैशी, नितिन गर्ग, ऋत्विक जैन, शुभम जिंदल,संतोष गुप्ता, एसडीएम, सीएमओ, बीइओ, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
