ब्रेकिंग न्यूज – सोशल मीडिया से दोस्ती फिर शादी,दो साल बाद पत्नी का बर्थडे मनाया फिर किया हत्या,मासूम बेटी को छोड़ भागा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी की हत्या का बड़ा मामला सामने आया है. घरेलू विवाद के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार यादव और दुर्गा सिंह राजपूत का सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी.फिर दोनो ने शादी कर ली अक्सर दोनों के बीच शादी के कुछ वक्त बाद से ही विवाद होते रहता था. मृतिका के परिजन बताया कि आज फिर दोनों कमरे में झगड़ रहे थे. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि राजकुमार ने गला घोंटकर अपनी पत्नी दुर्गा को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने मृतका के शव के पास अपनी 6 साल की बच्ची को छोड़ दिया. जबकि 5 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

-->