जशपुर – जशपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती मनकू राम कुंवर बाकीटोली जशपुर निवासी जो पीलिया सहित कई बीमारियों से ग्रसित मारिज को शरीर मे खून की कमी होने की वजह से मरीज का हालात बिगड़ते जा रहा था. परिजन ब्लड के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे जैसे ही इस बात की सूचना तपकरा निवासी सागर सिंह को हुआ जो कि भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है ने तत्काल ब्लड व्यवस्था कर मरीज को ब्लड उपलब्ध कराया और मरीज को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही अपना कांटेक्ट नम्बर देकर कहा कि कभी भी कुछ भी सहयोग की आवश्यकता होगी आप मुझे बिना झिझक के संपर्क करे। bjp युवा नेता के सूचना पर पुरुषोत्तम कंवर ने मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने में सहयोग किया।मरीज के परिजनों ने नागरिक सेवा संगठन का सहयोग के लिए आभार जताया है।

तपकरा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सागर सिंह ने बताया कि जिले में हमारा नागरिक सेवा संगठन नाम से संस्था संचालित है, संस्था का उद्देश्य गरीब, असहाय और मरीजों का सहयोग करना है। जब भी हमारे संस्था के किसी भी सदस्य को सूचना मिलती है हम जरूरत मंद को सहयोग करने पहुंच जाते है।
