माध्यमिक शाला स्कूल की मान्यता हुई समाप्त,जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश।

छत्तीसगढ़ – जांजगीर चाम्पा जिला अंतगर्त शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक निजी स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई है, पूरा मामला नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सलखन गांव में संचालित माँ शारदा विद्यालय सलखन का है जहाँ विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिये पर्याप्त प्रसाधन सुविधा, स्कूल का मैदान, प्रशिक्षित शिक्षक/शिक्षिकाएं नहीं होने के कारण मान्यता समाप्त कर दी गई है।

जारी आदेश मे कहा गया है की विद्यालय का संचालन शिक्षा सत्र 2024-25 तक करेंगें एवं विद्यालय का समस्त दस्तावेजों अभिलेखों को समीपस्थ शासकीय विद्यालय में जमा करा कर विद्यार्थियों के पालको को सूचित करेंगें कि वह अपने पाल्य को शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न हों।

-->