कांसाबेल थाना क्षेत्र का बटईकेला में लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल में दोनो आरोपियों में बनाई थी लूट की योजना, एक आरोपी पडोसी राज्य झारखंड का।

अजय सूर्यवंशी – जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का बटईकेला में लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाना है।उनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

एसपी ने बताया कि वारदात के बाद फरार हऐ एक बदमाश को झारखंड के गुमला तथा दूसरा स्थानीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आज कांसाबेल पहुंच कर मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर बदमाशों की बाईक से इस जटिल गुत्थी को सुलझाने में अहम सफलता मिली है।
दरअसल ,झारखंड का बदमाश एक अन्य मामले में जशपुर जिले की जेल में बंद था । यहां पर उसकी मुलाकात जशपुर जिले के अपराधी से हुई थी। जशपुर जेल में रह कर ही दोनों ने लुट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

-->