छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराटोली में कल देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगो ने अपनी जान गवां दी। घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू मौके पर पहुंच जांच में जुट सभी मृतकों के शवों को दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
दिल दहला देने वाली सड़क हादसा कल देर रात की बताई जा रही है जो दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली के पास आई-20 कार के खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और भीतर बैठे सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। अभी तक शवो की पहचान नही की जा सकी है। जो कार हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई है उस कार का नम्बर CG 10 AD 7771 है, मृतको की पहचान दुलदुला थाना क्षेत्र के आसपास का बताया जा रहा लेकिन इसकी आधिकरिक पुष्टि नही हो पाई है।
