
रोबिट गुप्ता – बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सभी2357सरकारी स्कूलों में तीन दिवस 6अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक में सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। जिले के छः विकासखंडों का सोशल ऑडिट किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के सभी शासकीय शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी एम आर यादव ने बताया कि जिले के सभी ………….2357 स्कूलों में सोशल ऑडिट किया जाना है। इसके अंतर्गत दिनांक 6अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक को जिले के सभी विकासखंडों में सोशल ऑडिट का कार्य होगा।
सामाजिक अंकेक्षण करने का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। प्रधान पाठक/संस्था प्रमुख को दल प्रभारी बनाया गया है। दल प्रभारी सहित दल के पांच सदस्यों को सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी दे दी गई है। इस सामाजिक अंकेक्षण के लिए पूरे जिले में तैयारी कर ली गई है। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड के सभी शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में अंकित तिथि एवं समयावधि में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न कराने का दायित्व सौंपा गया है। जिले के सभी विकासखंड में समस्त प्रबंधन की प्राथमिक शालाओं की संख्या 1511पूर्व माध्यमिक शालाओं की संख्या 636 हाई स्कूल की संख्या 75और हायर सेकेंडरी शालाओं की संख्या 134भी है। इस तरह तीन दिवस में सभी विद्यालयों का अंकेक्षण किया जाना है
DEO एम आर यादव ने जानकारी में बताया कि सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है। ताकि, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह प्रक्रिया शिक्षकों और प्रबंधन की जवाबदेही तय करती है, छात्रों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन करती है, और समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें निर्णय लेने में सशक्त बनाती है। जिससे शिक्षा के अंतिम परिणामों में सुधार होता है। बच्चों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन करना और कमजोर स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष प्रयास और निरीक्षण करना ही इसका उद्देश्य है।
जिला के सहायक संचालक योजना श्रीमती आशा रानी टोप्पो को नोडल तथा अन्य apc को सहायक नोडल नयुक्त किया गया है जो सोशल ऑडिट की मॉनिटरिंग करते हुवे खंड वॉर 10अक्टूबर तक इंट्री पूर्ण कराएंगे

