
छत्तीसगढ़ में साहू समाज अपना संगठनात्मक सृजन में जुटी हुई है। प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। जशपुर के लिए पर्वेक्षक के रूप में रामकृपाल साहू सूरजपुर, के. के.गुप्ता सीतापुर, और लक्ष्मी गुप्ता अंबिकापुर उपस्थिति रहे।
जशपुर जिले के बगीचा अहिनमाडा श्रीराम जानकी मंदिर में जिले के कुनकुरी,जशपुर,पत्थलगांव,बगीचा सहित सभी 8 ब्लॉक के समाज प्रमुख औऱ सदस्य गण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। लेकिन समाजिक एकजुटता कम होने की वजह से आज हमारा साहू समाज को सत्ता और शासन में वह स्थान नही मिला है जिसका समाज हकदार हैं। प्रदेश से आए हुए समाज के डेलिगेशन द्वारा आज बगीचा में जिले के सभी साहू समाज के सदस्यगण की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मुझे जिलाध्यक्ष के रूप में जिला का कमान मेरे कंधे में दी गई। जिसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ समाज को एक धागे में पिरोकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। साथ ही यूथ विंग को सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा लाने का प्रयास रहेगा क्योंकि किसी भी समाज का उत्थान की रीढ़ की हड्डी यूथ होती है।
इस दौरान प्रदेश से आए पर्यवेक्षकों ने सामाजिक एकता का मिशाल स्थापित किए और सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता जशपुर, बगीचा उपाध्यक्ष पवन गुप्ता कुनकुरी महिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि साहू जशपुर संगठन सचिव नन्दा गुप्ता झिक्की, संगठन सचिव महिला श्रीमती लक्ष्मी देवी, पत्थलगांव महामंत्री मोहन साहू जी पत्थलगांव कोषाध्यक्ष प्रभु गुप्ता बगीचा बने। निर्वाचन पूर्ण होने के उपरांत प्रदेश से आए पर्यवेक्षकों ने संगठन को बधाई देते हुए नए जिला में संगठन को सुचारू रूप से चलाने की सुझाव देते हुए संगठन का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
