ब्रेकिंग सूरजपुर – BEO भारद्वाज ने अपनी पत्नि के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया न्योता भोज,BEO को अपने बीच पाकर बच्चे हुए प्रफुल्लित।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले खाने को सामुदायिक भागीदारी के जरिए और ज्यादा पोषक बनाने की पहल है. यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है. कोई भी व्यक्ति, समुदाय के लोग अथवा सामाजिक संगठन किसी भी खास अवसर पर या स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में भोज का आयोजन कर सकता है. इसके अलावा खाद्य सामग्री की योगदान भी कर सकता है. न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले मिड डे मील का विकल्प नहीं होगा बल्कि यह इसके अतिरिक्त होगा.

खास मौकों पर स्कूलों में न्योता भोजन न्योता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है. त्यौहारों या अवसरों जैसे एनीवर्सरी, जन्मदिन, शादी और राष्ट्रीय पर्व पर इसका आयोजन किया जा सकता है. ऐसे दिनों में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन खिलाया जा सकता है. इसके तहत समुदाय के सदस्य किचन के बर्तन भी उपलब्ध करा सकते हैं.दान दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिये उन्हें शाला की प्रार्थना सभा या एनवल फंक्शन में सम्मानित किया जा सकता है. न्योता भोजन के दिन दानदाता को स्कूल में आमंत्रित कर इसकी घोषणा भी की जा सकती है.

इसी कड़ी में आज राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एस जयवर्धन तथा जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में विकास खंड रामानुजनगर में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकासात्मक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना अंतर्गत आज दिनांक 06.12.2024 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर पंडित भारद्वाज के द्वारा अपनी धर्मपत्नी के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय बद्रिकाश्रम के विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया।न्योता भोज में खीर,पूड़ी , छोला सब्जी,चटनी, तथा चॉकलेट प्रदाय किया गया। बच्चे न्योता भोज पाकर बहुत खुश तथा उत्साहित हुए। शासन की महत्वाकांक्षी योजना “न्योता भोज”का उद्देश्य है कि स्कूल और समुदाय का परस्पर जुड़ाव हो, विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार मिल सके। सकूलों में न्योता भोज ग्राम पंचायत के कोई भी जनप्रतिनिधि,आम जनता, अविभावक,शिक्षक स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन,शादी की इस अवसर पर बी ई ओ रामानुजनगर पंडित भारद्वाज, बी आर सी हजारी लाल चक्रधारी,संकुल प्राचार्य रमेश गुप्ता,जनशिक्षक लुकेश्वर सिंह,प्रधान पाठक रमाशंकर साहू तथा प्राथमिक तथा मिडिल स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।वर्षगांठ,त्यौहार या अन्य उपलक्ष्य में आयोजित कर सकते हैं।

-->