ब्रेकिंग जशपुर – 5 बदमाशों द्वारा गौ हत्या कर मांस पका कर खा रहे थे, सनातनी युवा संगठन के शिकायत पर 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 मौके से हुए फरार, पुलिस पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मामाल दर्ज कर जांच में जुटी।

जशपुर – बगीचा थाना क्षेत्र का सामरबार पंचायत के भेलवाडाँड़ में गौ माता की हत्या करने का बड़ा मामला सामने आया है. जहां गहिरा गुरु सनातन धर्म संगठन के युवाओं ने पुलीस को दी थी सूचना दी कि 5 बदमाश गांव के जंगल किनारे चट्टान में गौ माता की हत्या कर मास पका रहे है. सूचना पर बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच कर बगीचा थाना पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया वही तीन लोग फरार हो गए है.

बगीचा थाना प्रभारी आर एस पैंकरा ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया कि गांव के ही कुछ लोग गौ माता की हत्या कर मांस पका कर खा रहे है.सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वही मौके से तीन लोग जंगल के रास्ते फरार हो गए.फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 2 आरोपियों के विरुद्ध पशु अत्याचार अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है. मौके से हत्या में प्रयुक्त टंगिया, बरछी को जप्त किया गया है।

-->