ब्रेकिंग न्यूज – पत्नी ने टांगी मारकर पति का किया हत्या, हत्या के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश।

सरगुजा – सतयुग में अपने पति सत्यवान के प्राण बचाने पत्नी सावित्री यमराज के पीछे चल पड़ी थी और अपने पति के प्राण यमराज से वापस लेकर लौटी थी,जिसके बाद पत्नी का दर्जा और भी बढ़ गया था, और आज तक इस बात की गाथा सुनी जाती हैं,वही सरगुजा जिले में इससे विपरीत एक मामला सामने आया है जहां घरेलू विवाद को लेकर पत्नी ने टांगी से मार कर अपने पति की हत्या कर दी है, पति की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के मैनपाट के कामेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर खालापारा का हैं,जहां आज सुबह ग्राम के बिहानू मांझी ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनके रिश्तेदार बलिराम मांझी की हत्या हो गई हैं और उसका शव घर पर पड़ा हुआ है, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जहां मृतक की पत्नी नईहारो मौक़े से गायब मिली, इधर पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक बलिराम और पत्नी नईहरो का 3 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जिसकी अब तक कोई संतान नहीं हुई थी, और उनके बीच अक्सर बात विवाद होता रहता था बीती रात भी दोनों के बीच आपसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी पत्नी ने ने टांगी से मार कर पति की हत्या कर मौके से फरार हो गई है, इधर पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए फरार आरोपी पत्नी की तलाश में जुट गई है।

-->