राजधानी रायपुर में एक महिला ने थाने परिसर में अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली. इससे दोनो झुलस गए है बताया जा रहा है कि महिला अपने गोद मे दो माह कि बच्ची को पकड़ी हुई थी. घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी अनुसार महिला नंदनी देवार उम्र 25 साल तिल्दा थाना क्षेत्र के देवारपारा की रहने वाली है.महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद महिला गुस्से में घर से बाहर निकल थाने पहुंची औऱ अपने पास रखे मिट्टी तेल को पुलिस थाने के गेट के सामने मिट्टी का तेल अपने शरीर पर छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली.बाहर चीख पुकार की आवाज सुन कर स्टाफ के लोग बाहर निकले और महिला एवं बच्चे को कपड़े में लपेट कर आग को बुझाया.माँ बेटी को पुलिस ने तिल्दा नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया है.
पुलिस पीड़िता के पति को थाने लाकर पूछताछ कर रही है.जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
