एक तरफ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा के उत्थान के लिए सरकार पीएम जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है वही दूसरी तरफ जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत पहाड़ी कोरवा बाहुल्य शासकीय बालक आश्रम सेंदवार और हर्राडीपा में निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक द्वारा गम्भीर लपरवाही का मामला सामने आया है.जैसे गुणवत्तापूर्ण भोजन नही दिया जाना,जर्जर भवन, शौचालय एवं अनुपस्थित पाए गए.
निरीक्षण के दौरान शासकीय बालक आश्रम सेंदवार में👇🏻
आश्रम के सभी स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए वहीं भवन की स्थिति अत्यंत ही जर्जर एवं खिड़की दरवाजे टूटी फूटी अवस्था मे पाया गया. आश्रम में दो यूनिट शौचालय है जिसमें एक यूनिट शौचालय उपयोग करने योग्य नही है.और बच्चों को दी जाने वाली भोजन सरकार के मेन्यु चार्ट के अनुसार नही दिया जा रहा है भोजन की क्वालिटी गुणवत्ता पूर्वक नही दिया जा रहा है.आश्रम में प्रवेश शीट से कम उपस्थिति पाई गई.
शासकीय बालक आश्रम में निरीक्षण के दौरान कमी।👇🏻
अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अनुपस्थित पाया गया और भोजन मेनू चार्ट के अनुसार नही दिया जा रहा है साथ ही बच्चों ने बताया कि सुबह का नाश्ता कई दिनों से नही दिया जा रहा है.शौचालय की हालात भी बहुत खराब पाया गया जिसे उपयोग में नही लिया जा सकता.
शासकीय बालक आश्रम सेंदवार और हर्राडीपा के अधीक्षक के इस गम्भीर लपरवाही पर सहायक आयुक्त संजय सिंह द्वारा दोनो अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.बहरहाल देखना यह होगा कि बच्चों के थाली से भोजन छिनने वाले दोनों अधीक्षक पर कार्यवाई होगी या फिर लीपापोती कर बचा दिया जायेगा।
