छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने घटना के तीन माह के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से नाबालिक लड़की को भी पुलिस ने बरामद किया और नाबालिक के बयान पर पुलिस ने आरोपी पर अपहरण व अनाचार की धाराओं के साथ पॉस्को एक्ट के तहत कार्यवाई की हैं.
ASP अनिल सोनी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय एक नाबालिक लड़की 7 सितंबर को अपने घर से मोबाइल रिपेयरिंग कराने की बात कह निकली थी इसके बाद वह घर वापस नही लौटी।
जब लड़की शाम तक घर वापस नही लौटी तब लड़की के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढने का प्रयास किया था.इसके बाद पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से कुछ दिनों में पहले लड़की के रायगढ़ में होने की जानकारी मिली और यह भी पता चला कि रायगढ़ का एक युवक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर रायगढ़ में मो शेख असलम को पकड़ा और उसके कब्जे से लड़की को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
