ब्रेकिंग न्यूज – देश की सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बगीचा में निकाला गया तिरंगा यात्रा।

जशपुर – मंगलवार को बगीचा के हाइस्कूल चौक से बस स्टेण्ड तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बगीचा भाजपा के कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल थे। आज हाईस्कूल चौक से तिरंगा यात्रा रवाना हो बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान तिरंगा झंडा हाथ में उठाये लोग पूरे जोश से भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। यह यात्रा में देश के सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के सम्मान में निकाला गया. बता दे कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटको की हत्या कर देश की एकता,अखंडता और अस्मिता को चुनौती देने का दुः साहस किया था। इसका जवाब भारत की जनता ने एकजुटता से और सरकार व सेना ने आपरेशन सिंदूर से दिया है। भारतीय सेना के जवानो ने अदमय साहस और वीरता का परिचय देते हुए ना केवल आंतकियो के ठिकानो को नेस्तनाबुद किया बल्कि पाकिस्तान को इस्लामाबाद तक अंदर घुस कर मारा है।

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि आपरेशन सिंदूर भारत की सेना का शौर्य और साहस का प्रतीक है। सेना की युद्ध कौशल और तकनीकी क्षमता का लोहा,आपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान उस समय तक जारी रहेगा ज़ब तक आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता है।

मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को ज़ब-ज़ब दुश्मन चुनौती देगा,भारतीय सेना इसी तरह दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब देगी।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,महामंत्री पवन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,पार्षद राजकिशोर जायसवाल,सज्जन जैन,सुभाष अग्रवाल,पंकज जैन, बजरंग अग्रवाल,चंद्रदेव ग्वाला सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा, बुद्धिजीवी वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

-->