बगीचा अधिवक्ता संघ के इस सत्र के लिए अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चुनाव के लिए बगीचा अधिवक्ता संघ ने सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचंद मुरारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किए है. चुनाव अधिकारी बनने के बाद अधिवक्ता पूनमचंद मुरारी ने अधिसूचना जारी कर दिया है. देखे चुनाव के लिए सभी पदों के लिए आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य चुनाव संबंधी जानकारी :-
मतदाता सूची का प्रकाशन 21 मई को होगा,
मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 22 मई,
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई 2025 को होगा।
उम्मीदवारों का नामांकन की तारीख 27 मई से 29 मई 2025 तक रहेगा। नामांकन के बाद दस्तावेजों की जांच की तारीख 30 मई, उम्मीदवारों का नाम वापसी 31 मई,पात्र उम्मीदवारों का नाम प्रकाशन 2 जून को एवं मतदान और परिणाम 5 जून को होगा. मतदान की प्रकिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा।
इन पदों पर होगा चुनाव👇🏻
अध्यक्ष 1 पद (अनारक्षित), उपाध्यक्ष दो पद 1 पुरूष, 1 महिला, सचिव – 1 पद , सहसचिव 1 पद, कोषाध्यक्ष 1 पद, क्रीड़ा 1 पद, ग्रंथालय 1 पद, कार्यकरणी सदस्य 6 पद इस तरह कुल अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 14 सीट पर चुनाव लड़े जायेंगे।
चुनाव के लिए आवश्यक अहर्ताएं 👇🏻
अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 15 साल का बार संघ सदस्य होना अनिवार्य है वही उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए कम से कम 7 वर्ष का बार संघ में सदस्य होना और कार्यकारणी सदस्य के लिए कम से कम 3 वर्ष का सदस्यता होना अनिवार्य किया गया है।
