ब्रेकिंग न्यूज – रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, धड़ल्ले से कर रहे है उत्खनन, जिला प्रशासन के शख्ती का भी कोई भय नहीं।

रोबिट गुप्ता – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन बदस्तूर जारी है. एक आरक्षक के ऊपर रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा कर कुचल दिया था जिससे पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गईं थी. आरक्षक के मौत के बाद बलरामपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई थीं.

लेकिन अब फिर से बलरामपुर जिले में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन का काम जारी है.रेत माफिया बेखौफ होकर जिले का कुसमी के करकली गांव के गुलगुला नदी में पोकलेन और टिपर लगाकर उत्खनन कर रहे है. रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि जिला प्रशासन के शख्ती का भी इनपर कोई असर नही पड़ रहा है. उत्खनन का रेत पड़ोसी राज्यों में भी सप्लाई किया जा रहा हैं।

-->