ब्रेकिंग न्यूज – वाहन चेकिंग के दौरान अब होगा सब कुछ कैमरे में कैद,पारदर्शिता लाने एसपी ने बॉडी वार्न कैमरा लगाने दिए निर्देश,पढ़िए क्या है बॉडी वार्न कैमरा….

पब्लिक और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी समन्वय के साथ यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने जशपुर ट्रैफिक पुलिस अब पहनेगी, बॉडी वार्न कैमरा, वाहन चेकिंग के दौरान समस्त गतिविधियों को किया जाएगा कैमरे में रिकॉर्ड,वाहन चेकिंग के दौरान पारदर्शिता लाने,SP ने दिए, ट्रैफिक पुलिस को बॉडी वार्न कैमरा लगाने के दीए निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पारदर्शिता लाने ट्रैफिक पुलिस को बॉडी वार्न कैमरा लगाने निर्देशित किया गया है।वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व जवानों को बॉडी वार्न कैमरा लगाना आवश्यक है, जिससे कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व आम जनता के मध्य पारदर्शिता लाई जा सके।
अक्सर देखने में आता है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व आम जनता के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित होने पर, मामले की वस्तुस्थिति की स्पष्टता के संबंध में संशय की स्थिति बनी रहती है, वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बॉडी वार्न कैमरा लगाए रहने पर, हर गतिविधि कैमरा में रिकॉर्ड होती रहेगी, जिससे वाहन चेकिंग की कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी, व आवश्यकता पड़ने पर कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो फुटेज को देखकर मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

-->