ब्रेकिंग जशपुर – आसमानी आफत, बेमौसम बारिश के बाद आकाशीय बिजली का कहर, एक गाय की मौत।

बेमौसम बरसात के बाद अब आसमानी आफत एक किसान पर टूट पड़ी.बगीचा अनुविभाग के ग्राम पंचायत सुतरी में अचानक हुई बरसात के बाद आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई.घटना के बाद सुतरी निवासी बसंत कुमार यादव बगीचा थाना पहुँच कर सूचना दिए.

सुतरी निवासी बसंत कुमार यादव ने बताया कि थोड़ी देर पहले तेज आंधी तूफान के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई इस दौरान हमारी गाय जंगल चरने गई थीं. वही बारिश के चलते पेड़ के नीचे खड़ी थी. जहां आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई.बसन्त यादव ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उस गाय को 40 हजार में खरीद कर लाया था.

-->